AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कठूमर के ग्राम पंचायत रेटा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसानों को जैविक खेती की दी जानकारी

ABSLM 17/1/2024  बलदेव चौधरी क्राइम ब्यूरो चीफ अलवर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के चलते गांव गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे आज ग्राम पंचायत रेटा में शिविर लगाया गया जिसमे उन्नत कृषि करने के बारे में जैविक खाद द्वारा किसानों को खेती करने के लिए जागरूक किया गया,ग्राम सेवक मंगल गुर्जर,विकास अधिकारी श्रीमती शशि वाला के अलावा सरपंच गयालाल जाटव ,पूर्व सरपंच नरेंद्र चौधरी भाजपा नेता राजेश दुधेरी एवम सभी बाल विकास परियोजना एवम स्वस्थ विभाग



 महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय नक्कड़ा वादक कलाकार केहरी उस्ताद एवम विकास अधिकारी,भूमिदत्त शर्मा वरिष्ठ अध्यापक,उदय सिंह सी डी पी ओ,का साफा पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर हिम्मत मेंबर,बच्चूवसिंह फौजदार ,मानसिंह मेम्बर,चंद्रपाल मेंबर के अलावा ग्राम पंचायत के युवा वर्ग एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी को जैविक खाद एवं ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया खाद का फसल पर छिड़काव की जानकारी दी गई ,और अनेक आधुनिक तकनीकी शिक्षा के बारे मे अवगत  कराया जिससे किसानों को कम लागत और कम समय और मेहनत से फसल में अच्छा लाभ प्राप्त किया जा सके,नई तकनीकी नैनो यूरिया के उपयोग के लाभ के बारे में राजेश दुधेरी ने बताया कि में पिछले कई सालों से इसका प्रयोग  अपनी फसल में कर रहा हूं और इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं है और फसल की पैदावार और पकाव में बहुत ही अच्छा परिणाम देखने को मिला है और सभी ने नई तकनीकी शिक्षा का लाभ प्राप्त किया

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है