AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति करेगी आज करेगी मुआना गांव का दौरा

ABSLM  18/1/2024  एस• के• मित्तल  

इससे पहले समिति सफीदों के लोक निर्माण विश्राम गृह में करेगी बैठक
मुख्यमंत्री महाग्राम योजना में सफीदों का सबसे बड़ा गांव मुआना हुआ था शामिल

 

सफीदों,   मुख्यमंत्री महाग्राम योजना में शामिल सफीदों हलके के सबसे बड़े गांव मुआना का हरियाणा विधानसभा की आश्वासन समिति आज वीरवार को दौरा करेगी। यह समिति गांव में आकर गांव में सीवरेज व्यवस्था, जल निकासी व जलापूर्ति जैसी व्यवस्था का निरीक्षण करके काम की प्रगति व क्वालिटी के बारे में गहनता से जांच करेगी। बता दे कि इससे पूर्व इस कमेटी 12 जनवरी को पहुंचना था और उसके लिए व्यापक तैयारियां भी हो गई थी लेकिन ऐन टाईम पर वह दौरा रद्द हो गया था। अब इस दौरे की वीरवार 18 जनवरी को फिर से तिथि तय हुई है। गांव में दौरे से पूर्व यह समिति सफीदों के लोक निर्माण विश्राम गृह में बैठक करेगी और उसके उपरांत गांव मुआना में दौरे के लिए पहुंचेगी। इस दौरे को लेकर सफीदों के एसडीएम मनीष फोगाट ने अधिकारियों का आवश्यक तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है।

कौन-कौन होंगे समिति में शामिल
गांव मुआना में पहुंचने वाली आश्वासन समिति के चेयरमैन विधायक भारत भूषण बत्रा के अलावा सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली, विधायक राजेंद्र जून, विधायक दूडा राम, विधायक महीपाल ढांढा, विधायक आफजाब अहमद, विधायक सीताराम यादव, विधायक बलबीर सिंह, विधायक अमरजीत ढांढा व विधायक इंदूराज पहुंचेंगे। इसके अलावा संबंधित विभागों के आलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

क्या था मामला
चार वर्ष पहले मुआना गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया गया था। महाग्राम योजना में दस हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को शामिल किया जाता है। गांव मुआना में करीब 10 वोटर हैं। इस योजना के तहत इस गांव को भी शहरों जैसी ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर प्लांट, सीवर व पानी की पाइप लाइन जैसी सुविधाएं दी जानी थी। सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट के लिए साढ़े 14 करोड़ व वाटर सप्लाई के लिए 12 करोड़ रूपए स्वीकृत हुए थे। योजना के तहत डेढ़ साल के भीतर इस गांव की खारे पानी की समस्या का निपटान करके लोगों को पीने का साफ और मीठा पानी उपलब्ध करवाना था। वाटर सप्लाई प्लांट में आरओ भी लगाया जाना था। इसके अलावा इस योजना के तहत गांव तालाबों का सौन्दर्यकर्ण करने का भी प्रावधान था। ये काम पब्लिक हैल्थ महकमे को 2021 तक पूर्ण करके देना था जोकि करीब अढ़ाई साल लेट हो चुका है। लेकिन मुआना गांव के 4 साल पहले विकास कार्यों के टेंडर हो चुके थे और आज तक भी उनका काम पूरा नहीं हो पाया है जिसके चलते विधानसभा की आश्वासन समिति मुआना गांव का दौरा करेगी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है