ABSLM 27/1/2024 एस• के• मित्तल
सफीदों, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह को सोनीपत लोकसभा का राष्ट्रीय परिषद सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद उनके गृह जिला जींद के जिला कार्यालय में उनका स्वागत फूलों की मालाएं व बुके देकर किया गया। विजयपाल सिंह के मनोनयन को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश नागरू, पूर्व विधायक कली राम व महामंत्री जगदीश उझाना समेत अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इसके लिए उन्हे बधाई दी व संगठन व प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के प्रति आभार प्रकट किया है।
बता दें कि हरियाणा में भाजपा ने 10 लोकसभा सीटों पर प्रभारी और संयोजकों के नामों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से चुनाव प्रबंधन कमेटी की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। पार्टी द्वारा सूची में राष्ट्रीय परिषद के 10 सदस्यों में सफीदों के एडवोकेट विजयपाल सिंह का नाम शामिल है। इसी प्रकार सभी लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रबंधन कमेटी की लिस्ट भी जारी की गई है। एस अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी व संगठन ने उनको जो यह जिम्मेवारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
फोटो कैप्शन 27एसएफडीएम10.: एडवोकेट विजयपाल सिंह का अभिनंदन करते हुए पदाधिकारीगण।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है