खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

abslm 24/1/2024  एस• के• मित्तल   

सफीदों,  नगर के रामलीला मैदान में खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डब्ल्यूसीडीपीओ सुशीला देवी ने की। महिलाओं ने 100 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर, साइकिल रेस, मटका रेस व आलू-चमच रेस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों को 


प्रमाण पत्र और इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सुशीला देवी ने कहा कि महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि खेलों से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। वर्तमान माहौल में तो खेलों में महिलाओं का अच्छा भविष्य भी है।
 
फोटो कैप्शन 20एसएफडीएम1.: विजेता महिलाओं को सम्मानित करते हुए अतिथिगण।

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है