अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्कूल में हुआ सुंदरकाण्ड का पाठ

 abslm  20/1/2024  एस• के• मित्तल   

सफीदों,  अयोध्या धाम में हो रही श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर के स्वामी निगमबोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर स्कूल में सुंदरकाण्ड एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी तादाद में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में अग्रवाल महिला समाज, वूमेन इरा फाऊंडेशन, ओम योग ग्रुप एवं भाटिया ग्रुप का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। 



स्कूल के प्राचार्या रूचि कंसल ने आए हुए अतिथियों व श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्वानों ने सुमधुर संगीतमय सुंदर काण्ड का पाठ किया। इसके पश्चात भगवान श्री रामचंद्र की महाआरती की गई। वहीं भजनों की धूनों पर महिलाओं ने नाच गाकर राम लला का स्वागत किया। अपने संबोधन मे अतिथियों ने कहा कि 500 साल के अथक संघर्ष व बलिदानों के पश्चात यह शुभ दिन आया है कि अयोध्या में श्रीराम लला के विग्रह की टैंट से भव्य मंदिर में स्थापना हो रही है। यह हम सबके लिए बड़े सौभाग्य व खुशी का दिन है। हम सभी को यह दिन विशेष पर्व के रूप में मनाना चाहिए। इस मौके पर कविता शर्मा व रूचि कंसल विशेष रूप से मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 20एसएफडीएम2.: स्कूल में सुंदरकाण्ड पाठ का दृश्य। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है