AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हुए भब्य आयोजन।

 A B S  L M.न्यूज़23/1/2024


अतर्रा (बांदा) 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर अतर्रा नगर के प्रत्येक छोटे व बड़े मंदिरों में भव्य पूजा अर्चना रामभक्तो द्वारा कर प्रसाद वितरण किया गया । अतर्रा नगर सोमवार को भगवा मय दिखा नगर के मुख्य चौराहे व मंदिरों में सुबह से ही रामभक्तो की भीड़ लगी हुई थी सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह व वहा उपस्थित सभी राम भक्तो ने मुख्य चौराहे गांधी चौक में भगवान श्री राम लला की पूजा अर्चना कर राम लला के सामने माथा टेका । सभी ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोदी व योगी जी को सुना । शाम होते ही नगर के मुख्य चौराहे के गांधी चौक बिसंडा रोड बदौसा रोड नरैनी रोड गौरा बाबा धाम शारदा मंदिर बाँदा रोड  में रामभक्तो की हुजूम डी जे के सामने राम धुन में खूब थिरके चारो तरफ जय श्री राम के जयकारे लग रहे थे। पूरे अतर्रा के घरों में शाम होते ही दीपक जलने लगे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का दिन बिलकुल दीपावली के त्योहार में बदल गया

अतर्रा थाना प्रांगण के मंदिर में भी भव्य पूजा अर्चना हुई व भंडारा किया गया l रामभक्तो ने खुसी जाहिर करते हुए खूब पड़ाके फोड़े अतर्रा नगर के प्रत्येक वार्ड के हर मंदिर में जय श्री राम के जयकारे रामभक्तो ने लगाए व घर घर जाकर प्रसाद वितरण किया । रामभक्तो ने अतर्रा नगर में जगह जगह अपने अपने घरों में श्री राम लला की पूजा अर्चना कर लोगो को प्रसाद वितरण किया ।


अवधेश शिवहरे

ब्यूरो चीफ

A B S L M न्यूज़ दिल्ली।

चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा


संवाद सूत्र

दिनेश कुमार गुप्ता

जनर्लिस्ट

A B S M न्यूज़ दिल्ली।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है