AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बच्चों की रिहर्सल

 abslm  23/1/2024  एस• के• मित्तल   

सफीदों,    उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर नगर के रामलीला मैदान में स्कूली बच्चों ने रिहर्सल की। बच्चों ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा पीटी व डंबल की रिहर्सल की। एसडीएम मनीष फोगाट ने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। 

एसडीएम ने बताया कि सफीदों में गणतंत्र दिवस समारोह के सुचारू संचालन के लिए पहले ही विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है ताकि सभी आवश्यक प्रबंध समय पर किए जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सफाई, सजावट, सुरक्षा, पार्किंग, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, चिकित्सा टीमों की तैनाती, निर्बाध बिजली, आपूर्ति आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट की टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी सांस्कृतिक, डंबल, लेजियम सहित अन्य विधाओं में भाग लेंगे और अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को रामलीला ग्राउंड के प्रांगण में आयोजित की जाएगी।


फोटो कैप्शन 22एसएफडीएम4.: पीटी व डंबल की रिहर्सल करते हुए स्कूल बच्चे।
फोटो कैप्शन 22एसएफडीएम5.: सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए बच्चे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है