AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सीआईए सफीदों की टीम ने एक मोटरसाईकिल चोर को किया काबु

abslm  29/1/2024 

चोरी की हुई मोटरसाईकिल को पुलिस ने किया बरामद

आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य दो मोटरसाईकिल की चोरी का हुआ खुलासा
 एस• के• मित्तल   
सफीदों,  सीआईए स्टाफ सफीदों नया बस अड्डा सफीदो के पास से 22 जनवरी को एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाईकिल सहित पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक उर्फ लीलू निवासी बागडू कलां के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ सफीदों की एक टीम नहर पुल सफीदों पर मौजूद थी कि टीम को सुचना मिली कि नया बस अड्डा के समीप 22 जनवरी को हुई एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गांव बागडू कलां से लाभ सिंह होटल सफीदों की तरफ जाएगा। 


सुचना के आधार पर सीआईए स्टाफ सफीदों व थाना शहर सफीदों की टीम द्वारा लाभ सिंह होटल के पास नाका लगाकर एक युवक को चोरीशुदा मोटरसाईकिल सहित काबू कर लिया। पुछताछ में युवक की पहचान दीपक उर्फ लीलू निवासी बागडू कलां के रुप में हुई। आरोपी दीपक ने पूछताछ मे गांव कालवा से दो अन्य मोटरसाईकिल चोरी करने बारे वारदात भी कबूल की है।
 
फोटो कैप्शन 28एसएफडीएम2.: सीआईए की गिरफ्त में आरोपी युवक।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है