AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

डॉक्टर सरोज गोयल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 बिल पर चर्चा की

abslm सिरसा।13/3/2024 

सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर  महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र सिरसा तथा राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला आस पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया  कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती रंजना ग्रोवर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। राजनीति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सरोज गोयल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने  नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 बिल पर चर्चा की।  रिसाेर्स पर्सन श्री बलदेव राज ने अपने संबोधन में उपस्थित जनों को माइ भारत विकसित भारत के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं से इस कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया। डॉ रमा सर्राफ ने 2047 तक विकसित भारत के विजन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की और अपने विचार रखें। श्रीमती अनीता सिंह ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉक्टर रचना कंबोज डॉक्टर सरवन कंबोज  श्रीमती नीलम रानी  नेहरू युवा केंद्र के मुख्य अधिकारी नेहा कवंत ने  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती रंजना ग्रोवर ने युवा संसद में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित किया।

 

 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है