abslm 11/3/2024 एस• के• मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव बनिया खेड़ा, पाजू कलां व जामनी में भाजपा के ओबीसी मोर्चा द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के सोनीपत लोकसभा के ओबीसी मोर्चा के प्रभारी व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। ग्रामीणों ने विजयपाल सिंह का फूलों की मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि वे पिछले लगभग 32 सालों से आप लोगों के बीच सेवा कर रहे हैं, वैसे तो पूरा भारतवर्ष उनकी मातृभूमि है लेकिन सफीदों उनकी जन्मभूमि है इसलिए यहां के लोगों से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है तब से प्रदेश के किसी भी नागरिक से नौकरियों में भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
पूर्व की घोटेलेबाज सरकारों में नौकरी के घोटाले की भरमार थी जिसको भाजपा ने खत्म करके प्रत्येक घर में नौकरी देने का लक्ष्य रखा है जो पूरा भी हो रहा है। पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियां देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना यह केवल मोदी सरकार में ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले कुछ सालों के दौरान ही देश विकासशील की पंक्ति से निकलकर विकसित देशों की पंक्ति में शामिल हो जाएगा, जिसके लिए मोदी जी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव अत्यंत समीप हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अबकी बार 400 पार का नारा हम सब ने मिलकर पूरा करना है। पार्टी के प्रत्येक के कार्यकर्ता कि यह जिम्मेदारी भी बनती है कि पार्टी की नीतियां व विचारधारा प्रत्येक जनमानस तक पहुंचाएं ताकि एक बार फिर हरियाणा की दसों की दसों लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाए।
फोटो कैप्शन 11एसएफडीएम1.: ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एडवोकेट विजयपाल सिंह।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है