A B S L M न्यूज़ समाचार सेवा। 11/3/2024
फतेहगंज /बाँदा
आपको बताते चलें कि पत्रकार श्री रामबाबू विश्वकर्मा जी के द्वारा विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करवाया जा रहा आई हॉस्पिटल जानकीकुंड के माध्यम से फतेहगंज में मंगलवार को तय किया गया।
संयोजक रामबाबू विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सभी जगह प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है उन्होंने बताया कि जानकीकुंड आई हॉस्पिटल के द्वारा शिविर का आयोजन 12 मार्च दिन मंगलवार को करवाया जा रहा है।
शिविर का समय 9 से 1 तक रहेगा ।
विश्वकर्मा ने बताया कि मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन हेतु उसी दिन चित्रकूट के लिए रिफर किया जाएगा ।आपरेशन हेतु आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है मरीज के पास घर के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर होना जरूरी है। नेत्र परीक्षण के दौरान चश्मे रियायती दर में मिलेंगे ।
आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो शिविर में आकर इलाज करवाएं एवं लाभ उठाएं।
अवधेश शिवहरे
व्यूरो चीफ
A B S L M न्यूज़ समाचार सेवा।
चित्रकूटधम मण्डल बाँदा
संवाद सूत्र
दिनेश कुमार गुप्ता
जनर्लिस्ट
A B S L M न्यूज़ समाचार सेवा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है