abslm 11/3/2024 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य डा. योगेंद्रपाल सिंह ने की।
वहीं मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी देवेंद्र सहरावत तथा विशिष्टातिथि के रूप में पशुपालन विभाग के एसडीओ डा. बलजीत सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतीमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने विद्यार्थी व वर्तमान जीवन के अनुभवों को सांझा किया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य डा. योगेंद्रपाल सिंह ने एल्यूमिनी मीट का महत्व बताते हुए कहा कि इस विद्यालय के अनेक पूर्व छात्र बड़े-बड़े उच्च पदों पर आसीन हैं और अब उनका मागदर्शन बच्चों को कहीं ना कहीं मिल रहा है।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि सरकारी स्कूल में इस प्रकार से पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित करना बेहद प्रशंसा का कार्य है और स्कूल स्टाफ बधाई का पात्र है। यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है और हरियाणा के दूसरे विद्यालय भी इसका अनुसरण करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरिओम शर्मा, राजेश शर्मा, नवीन शर्मा, मंजू, तेजबीर शर्मा, वीरेंद्र सिंह मलिक, सुरेंद्र दुग्गल, चेतन वशिष्ठ, वंदना पंवार, योगेंद्र राणा, देवेंद्र मलिक, विपिन कुंडू, रणधीर सैनी विशेष रूप से मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 11एसएफडीएम2.: कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण व स्टाफ।
फोटो कैप्शन 11एसएफडीएम3.: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुईं छात्राएं।
.jpg)
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है