AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया

ABSLM   12/4/2024

आज भाजपा मंडल कठूमर भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि कठूमर विधानसभा के विधायक श्री रमेश खींची मौजूद रहे कार्यक्रम में विधानसभा के प्रभारी राकेश फौजदार, जिला उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता , नगर पालिका अध्यक्ष शेर सिंह मीणा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कौशिक ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विजयपाल चौधरी, ने स्थापना दिवस के अवसर पर कार्य कर्ताओं को संबोधित किया एवं पार्टी की रीति नीति के बारे में अवगत कराया जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस तक पार्टी के बारे में बताया गया मुख्य वक्ता विधायक रमेश खींची ने बताया आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर वन राजनीतिक संगठन वाली पार्टी है और आगामी लोकसभा चुनाव में हमें विधानसभा कठूमर से ज्यादा से ज्यादा मतों से लोकसभा प्रत्याशी को यहां से विजयी कर भेजना है एवं सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ रहने का मंत्र दिया I

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मौजूद रहे पूर्व प्रधान संजय खींची ,पूर्व प्रधान महेन्द्र गुर्जर,भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज जाट समाज अध्यक्ष सरपंच कल्लू राम चौधरी ,रमेश चौधरी पूर्व डायरेक्टर,हरवीर सरपंच ,श्रीभान सरपंच ,रतनी पाराशर ,प्रकाश चौधरी राजेश चौधरी दुधेरी (भाजपा बूथअध्यक्ष ),रामावतार शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर दिगंबर सिंह, उदय सिंह सीडीपीओ,ओमी पहलवान, बिजेंदर चौधरी पूर्व डायरेक्टर पूर्व उपप्रधान सुरेश रेला, रामजीलाल चौधरी पूर्व डायरेक्टर भूमि दत्त शर्मा महेंद्र चौधरी आसाराम बंसल रामजीलाल वकील सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है