AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने पर मिश्र से की शिष्टाचार भेंट

abslm 17/07/2019


सहयोग दिल्ली संस्था के अध्यक्ष मनोज जैन और आल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष ओसवाल ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। नोएडा  में उनके निवास पर हुई इस भेंट में जैन और ओसवाल ने मिश्र को उनकी नई पारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। जैन ने उम्मीदजताई कि जिस तरह कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यकाल में उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा बनकर बेहतर काम किया, उसी तरह अब बतौर राज्यपाल हिमाचल के विकास में भी वेअपना श्रेष्ठ योगदान देंगे|

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है