AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गांव कारखाना में युवक ने लगाया फांसी का फंदा पत्नी व मायके पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

abslm 13/3/2024 एस• के• मित्तल 

सफीदों,  उपमंडल के गांव कारखाना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर के आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान साहिल (21) के रूप में हुई है। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दिए गई। सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में शव रखवा। मामले में मृतक के परिजनों ने साहिल की पत्नी व उसके परिजनों पर साहिल को परेशान करने के आरोप लगाए है। जिसमें पुलिस ने साहिल की पत्नी समेत उसके सात नामजद परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपों में साहिल की पत्नी सुषमा, ससुर विजय, विजय के भाई अशोक, सोमी, सोमी की पत्नी अनीता, साला रजत व अमन शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कारखाना निवासी मृतक साहिल के पिता वजीर ने आरोप लगाए हुए कहा कि साहिल की शादी दो फरवरी 2023 को रोहतक के पहाड़ा मौहाल्ला में हुई थी। शादी के बाद ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया था। जिसके करीब चार महीने बाद ही साहिल की पत्नी सुषमा साहिल को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। तभी से लेकर आज-तक उसकी पत्नी व परिवार के उक्त लोग साहिल को परेशान कर रहे थे। सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी सुषमा, ससुर विजय, साले रजत, अमन व विजय के भाई अशोक, सोमी व सोमी की पत्नी के अनिता के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

1 comments:

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है