AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भारतीय रेल नई अखि‍ल भारतीय समय सारणी



भारतीय रेल नई अखि‍ल भारतीय समय सारणी ‘‘भारतीय रेल-एक नजर’’ की मुख्‍य वि‍शेषताएं

नयी समय-सारणी पहली जुलाई 2013 से होंगी लागू 


         रेल मंत्रालय ने नई अखि‍ल भारतीय समय सारणी ‘‘भारतीय रेल-एक नजर’’ को जारी कि‍या, जो पहली जुलाई 2013 से लागू होगा। इसके साथ ही सभी 17 रेल मंडलों द्वारा भी अपने-अपने मंडल की समय-सारणी जारी की जाएगी, जो पहली जुलाई 2013 से लागू होंगी। यात्रि‍यों से अनुरोध है कि‍ वे यात्रा पर नि‍कलने से पहले इन्‍हें देख लें। ये सभी समय-सारणी रेल मंत्रालय की वेबसाईट www.indianrailways.gov.in पर उपलब्‍ध होंगी।

‘‘भारतीय रेल-एक नजर’’-2013 के कुछ मुख्‍य बिंदु नि‍म्‍नलि‍खि‍त हैं:-
1.      पि‍छले कुछ वर्षों में जो प्रति‍क्रि‍याएं मि‍ली हैं, उनसे प्रेरणा लेकर कुछ वि‍शेष स्‍तम्‍भों, जैसे कि‍ समय-सारणी को कैसे पढ़ना है, गाड़ी संख्‍या की तालि‍का, मुख्‍य स्‍थानों के बीच चलने वाली गाड़ि‍यों, स्‍टेशन कोड तालि‍का, गाड़ि‍यों के नामों की तालि‍का को इस नई सारणी में रखा गया है।
2.      यात्रि‍यों की जानकारी के लि‍ए अग्रि‍म आरक्षण अवधि‍, इंटरनेट के जरि‍ए आरक्षण, तत्‍काल योजना, रि‍फंड संबंधी नि‍यम, और रेल यात्रा में कौन-कौन सी रियायतें दी जाती हैं और इन सभी से संबंधित नवीनतम नियमों की जानकारी दी गई है।
3.      सतर्कता संबंधी जानकारी, सार्वजनिक शिकायत प्रणाली, आपदा प्रबंधन और खान-पान सेवाओं की जानकारी भी दी गई है।
4.      वर्ष 2013-14 के रेल बजट में की गई घोषणाएं जिनके तहत मेल और एक्‍सप्रेस गाडि़यों को शुरू किया गया, जिन गाडि़यों का प्रसार किया गया और उनके फेरे इस प्रकार है :
सेवा का नाम
सेवाओं की संख्‍या
नये गाड़ि‍यों की जानकारी

पूर्णत: वातानुकूलित एक्‍सप्रेस
6
एक्‍सप्रेस सेवाएं
76
सेवाओं का प्रसार

एक्‍सप्रेस सेवाएं
42
फेरों में वृद्धि‍

एक्‍सप्रेस सेवाएं
23

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है