| भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने पोलिस्टर बलेन्डड डक एंकल बूट्स रबर सोल की आपूर्ति से संबंधित एक निविदा के मामले में 11 कंपनियों पर 625.43 लाख रूपए का जुर्माना किया। आयोग के समक्ष आपूर्ति एवं निपटान महानिदेशक ने एक मामला दाखिल किया था। आयोग ने पाया कि इन 11 कंपनियों ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम 2002 के प्रावधानो का उल्लंघन किया है। आयोग ने 2008-09, 2009-10 और 2010-11 के वित्तीय वर्ष के सकल कारोबार के औसत पर पाँच प्रतिशित की दर से जुर्मानें की गणना की है। आयोग ने इन कंपनियों को आदेश प्राप्त होने के 60 दिन के भीतर जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया है। आयोग का आदेश 2012 के मामला न. एक के संदर्भ में जारी किया गया और आदेश की एक प्रति भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के वेबसाईट www.cci.gov.in. पर उपलब्ध है। |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है