नई दिल्ली। महत्वपूर्ण जगहों या बाजारों में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संग"न लश्कर ए तय्यबा द्वारा संभावित हमले का प्रयास करने की खुफिया खबरों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कडी कर दी गयी है।
पुलिस को जो एलर्ट जारी किया गया है, उसमें लश्कर संस्थापक हाफिज सईद के भाषण के एक पैरा का हवाला दिया गया है। यह भाषण पिछले महीने पाकिस्तान में दिया गया था, जिसमें उसने खुले तौर पर धमकी दी थी कि उसके आतंकवादी दिल्ली में हमला करेंगे।
यह सूचना दिल्ली पुलिस के साथ साझा की गयी और पुलिस ने बाजारों, महत्वपूर्ण सरकारी एवं निजी इमारतों पर तत्काल सुरक्षा कडी कर दी।सूत्रों ने बताया कि बाजारों और शापिंग माल में जगह जगह सीसीटीवी लगाये गये हैं। पुलिस इन पर कडी नजर रख रही है।दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने हालांकि शहर में सुरक्षा कडी करने की बात को कोई खास तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामात की लगातार समीक्षा करता आ रहा है।उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत हम कडी सतर्कता बरत रहे हैं।
यह पूछने पर कि क्या पुलिस को खुफिया एजेंसियों से लश्कर द्वारा कोई संभावित आतंकी हमला करने की खबर मिली है, उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि शहर में फूलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जो भी सुरक्षा उपाय किये जाने हैं, हम कर रहे हैं।मुंबई में 2008 के आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड सईद ने आज ट्वीट किया कि समय करीब है, जब कश्मीर, फलस्तीन और बर्मा में दमन के शिकार लोग आजादी की खुली हवा में ईद मनाएंगे। संसद परिसर, अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडा, रेलवे स्टेशन, अंतर राज्यीय बस टर्मिनस और मेट्रो स्टेशनों जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्नों पर कडी निगरानी रखी जा रही है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है