AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

राज्‍य सरकारों द्वारा खातों का ब्‍यौरा दिया गया

बहुक्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के प्रावधान के तहत राज्‍य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पखवाड़ा विकास रिपोर्ट (क्‍यूपीआरएस) तथा उपयोगिता प्रमाण (यूसी) के माध्‍यम से उन्‍हें जारी किए गए अनुदानों के इस्‍तेमाल के विषय में रिपोर्ट प्रस्‍तुत की। 31.03.2012 तक राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किए गए कुल 2935.93 करोड़ रूपयों में से जून, 2013 तक राज्‍यो/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा 2166.71 करो़ड़ रूपयों का इस्‍तेमाल दर्शाया गया है।

इस विषय में सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह प्रमाणित करते हुए उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा कराए गए हैं कि वह स्‍वयं खातों की जांच कर चुका है और अनुमोदित धन उसी उद्देश्‍य से व्‍यय किया गया जिसके लिए उसका अनुमोदन किया गया था।
इसके अतिरिक्‍त राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा विभिन्‍न परियोजनाओं की भौतिक प्रगति से सं‍बंधित पखवाड़ा प्रगति रिपोर्ट जमा की गई।

यह जानकारी अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्री श्री निनोंग इरिंग ने लोकसभा में एक प्रश्‍न के उत्‍तर में लिखित रूप से दी। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है