AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

गैर-सरकारी संस्थानों की छानबीन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में विदेशी चंदा प्राप्त करने के संदर्भ में कर से छूट प्राप्त गैर सरकारी संस्थानों के विवरण का रख-रखाव ठीक से नहीं हुआ है। हालांकि विदेशी मुद्रा नियमन कानून, 2010 के तहत विदेशी चंदे का विवरण गृहमंत्रालय के पब्लिक डोमेन (http://mha.nic.in/fcra.htm) पर मौजूद है।

सरकार ने वित्त वर्ष 2011-12 के दौरान 1 करोड़ रुपये से अधिक विदेशी चंदा पाने वाले गैर सरकारी संस्थानों के खातों की छानबीन करने का प्रस्ताव रखा है। यह जानकारी आज लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री जे. डी. सीलम ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है