AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सोने, चांदी के जेवरात पर सीमा शुल्‍क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रति‍शत किया गया




सरकार ने चालू खाते के घाटे को कम रखने के उपायों के अंतर्गत सोने, चांदी के जेवरात और अन्‍य उत्‍पादों पर सीमा शुल्‍क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इस संबंध में आज अधिसूचना भी जारी कर दी गई। इससे स्‍वर्णकारों के हितों को भी सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी। 

इससे पूर्व सोने, चांदी के जेवरात पर सीमा शुल्‍क 13 अगस्‍त 2013 को 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया गया था। 17 जनवरी 2012 को स्‍टेन्‍डर्ड सोने पर सीमा शुल्‍क 2 प्रतिशत था, जिसे 2012-13 के बजट में बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया था। 21 जनवरी 2013 को इसे 6 प्रतिशत और उसके बाद 5 जून 2013 को 8 प्रतिशत किया गया। सोने के साथ-साथ प्‍लेटिनम पर भी सीमा शुल्‍क बढ़ जाता है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है