AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

राष्ट्रपति 23 से 26 सितंबर के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी की यात्रा करेंगे



राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी 23 से 26 सितंबर, 2013 के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी की यात्रा करेंगे।

कर्नाटक में राष्ट्रपति 23 सितंबर, 2013 को मैसूर में जेएसएस महाविद्यापीठ के जेएसएस अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। वे 24 सितंबर, 2013 को सैनिक स्कूल बीजापुर के स्वर्ण जयंती समारोहों का भी शुभारंभ करेंगे।

तमिलनाडु में श्री प्रणब मुखर्जी 24 सितंबर, 2013 को चेन्नई में दक्षिण भारतीय फिल्म कामर्स चैंबर द्वारा आयोजित भारतीय सिनेमा के शताब्दी समारोहों की शोभा बढ़ाएंगे।

पुडुचेरी में राष्ट्रपति 25 सितंबर, 2013 को पांडचेरी विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन वे श्री अरविंदो आश्रम जाएंगे और श्री अरविंदो अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा केंद्र के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है