AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

बाड़मेर जिले में ग्रीनफील्‍ड रिफाइनरी और पेट्रोकैमिकल की स्‍थापना को मंजूरी



केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्‍थान के बाड़मेर जिले में 9 एमएमटीपीए के ग्रीनफील्‍ड रिफाइनरी और पेट्रोकैमिकल परिसर की स्‍थापना करने के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रस्‍ताव को आज मंजूरी दे दी। यह एचपीसीएल-राजस्‍थान रिफाइनरी लिमिटेड के नाम से राजस्‍थान सरकार के साथ संयुक्‍त उद्यम होगा। 

प्रस्‍तावित रिफाइ‍नरी एचपीसीएल की सहायक होगी जिसमें एचपीसीएल का 74 प्रतिशत और राजस्‍थान सरकार की 26 प्रतिशत हिस्‍सा होगा। परियोजना की अनुमानित लागत 37,230 करोड़ रुपये है। इसमें एचपीसीएल का योगदान 11,020 करोड़ रुपये और राजस्‍थान सरकार का योगदान 3,872 करोड़ रुपये होगा।

एचपीसीएल ने इस संबंध में राजस्‍थान सरकार के साथ 14 मई 2013 को एक सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किये थे। एचपीसीएल ने 11 जुलाई 2013 को राजस्‍थान सरकार के साथ एक संयुक्‍त उद्यम समझौते पर भी हस्‍ताक्षर किये थे। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है