AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

अजमेर में एक विशिष्टता केन्द्र स्थापित किया जाएगा



कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के तीन व्यावसायिक संस्थानों – भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (संस्थान के अध्यक्ष श्री एस एन अनंतसुब्रमणियन के प्रतिनिधित्व में), भारतीय कॉस्ट एकाउंटेन्ट संस्थान (संस्थान के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र मोहंती के प्रतिनिधित्व में) और भारतीय चॉर्टर्ड एकाउंटेन्ट संस्थान (संस्थान के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार अग्रवाल के प्रतिनिधित्व में) के बीच आज यहां एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसका उद्देश्य राजस्थान के अजमेर में एक विशिष्टता केन्द्र स्थापित करना है। इस अवसर पर कार्पोरेट कार्य मंत्री श्री सचिन पायलट, कार्पोरेट कार्य मंत्रालय में सचिव श्री नवेद मसूद उपस्थित थे।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य एक ज्ञान केन्द्र विकसित करना, क्षमता निर्माण के लिए कार्यक्रम आयोजित करना, स्थानीय जनसंख्या को लाभान्वित करने के लिए वित्तीय साक्षरता और लेखा शिक्षा को बढ़ावा देना आदि है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है