मुंबई तट पर कान्होजी आंगरे लाइटहाउस पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के लिए तैयार है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री के चिरंजीवी ने मुंबई में इसकी औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर उनके साथ पोर्ट ट्रस्ट मुख्यालय में जहाजरानी राज्य मंत्री श्री मिलिंद देवडा भी थे।
पर्यटन और जहाजरानी मंत्रालय ने देशभर में 15 लाइट हाउस विकसित करने की योजना तैयार की है जो पर्यटन के आकर्षण बनेंगे। यह लाइट हाउस भी उनमें से एक है।
इस अवसर पर श्री चिरंजीवी ने कहा कि उनका मंत्रालय पर्यटन के आकर्षण के रूप में हाइट हाउसों को विकसित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर सहमत है। श्री देवडा ने कहा कि कान्होजी आंगरे लाइट हाउस के विकास में लाइट हाउस का संरक्षणऔर गैलरी दर्शन , किले की दीवार का संरक्षण, टैंट की शैली के ठहरने के स्थान, जेट्टी का निर्माण और यात्री टर्मिनल एवं विद्युतीकरण का कार्य शामिल है। यह कार्य 10 महीनों के अंदर पूरा होने की संभावना है।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है