AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

नामांकित व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा शेल गैस और तेल का अन्‍वेषण और दोहन



पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने नामांकित व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा शेल गैस और तेल के अन्‍वेषण और दोहन नीति के प्रस्‍ताव का अनुमोदन कर दिया है। यह नीति पहले से जमीन पर पेट्रोलियम अन्‍वेषण के लिए दिए गए लाइसेंस/ पेट्रोलियम एवं खनन लीज को गैर परंपरागत हाइड्रोकार्बन स्रोतों विशेषकर शैल गैस और तेल क्षेत्र में अन्‍वेषण और दोहन की अनुमति देगा। 

यह माना जाता है कि शैल गैस और तेल उत्‍पादन की आवश्‍यकताएं और प्रोफाइल परंपरागत गैस और तेल से अलग होता है। इसे देखते हुए उत्पादन के लिए हाल ही में आवश्‍यक प्रौद्योगिकियों को विकसित किया गया है और यह महसूस किया गया कि उभर रहे मुद्दों से निपटने के लिए पहली उपलब्धियों की जगह एक नई नीति अपनाई जाए। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है