| सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय, जनवरी 2011 से हर महीने 2010=100 को आधार मानकर अखिल भारतीय और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए अलग-अलग ग्रामीण, शहरी और मिश्रित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) जारी करता है। इस नोट के साथ अखिल भारत और राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए अगस्त, 2013 के अनंतिम सूचकांक तथा सितम्बर, 2013 के लिए अंतिम सूचकांक जारी किए जा रहे हैं। सितम्बर, 2013 में अखिल भारतीय अनंतिम सामान्य (सभी समूह), समूह एवं उप-समूह के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक ग्रामीण, शहरी और मिश्रित के लिए परिशिष्ट-1 में दिये गये हैं। ग्रामीण, शहरी और मिश्रित के लिए सामान्य सूचकांक क्रमश: 137.8, 134.0 और 136.2 रहे। सितम्बर, 2013 के लिए अखिल भारतीय सामान्य उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (मिश्रित) बिंदु-दर-बिंदु आधार पर (सितम्बर, 2012 की तुलना में सितम्बर, 2013) अनंतिम वार्षिक मुद्रास्फीति दर 9.84 रही, जबकि पिछले महीने अगस्त, 2013 में यह 9.52 प्रतिशत (अंतिम) थी। तदनुसार सितम्बर, 2013 में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अनंतिम मुद्रास्फीति दर क्रमश: 9.71 प्रतिशत और 9.93 प्रतिशत रही। अगस्त, 2013 में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लिए मुद्रास्फीति दर (अंतिम) क्रमश: 8.93 प्रतिशत और 10.32 प्रतिशत दर्ज की गई। ग्रामीण, शहरी तथा मिश्रित के लिए राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के सामान्य अनंतिम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक परिशिष्ट-3 में दिये गये है। राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के समूह स्तर के अनंतिम सूचकांक मंत्रालय की वेबसाइट (www.mospi.gov.in). पर उपलब्ध हैं। मूल्य संबंधी आंकड़े राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) के क्षेत्रीय कार्य प्रभाग (फील्ड ऑपरेशंस डिवीजन) द्वारा चुनिंदा शहरों से एकत्र किए जाते हैं, जबकि डाक विभाग चुनिंदा गांवों से ऐसे आंकड़े उपलब्ध कराता है। मूल्य संबंधी आंकड़े राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेन्टर) द्वारा तैयार वेब पोर्टलों से प्राप्त किये जाते हैं। |
Home
» समाचार
» सितम्बर, 2013 के लिए आधार 2010=100 पर ग्रामीण, शहरी और मिश्रित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है