राजधानी की मॉडल टाउन में महिला शक्ति ने मारा रावण को तीर
राजधानी की
रामलीलाओं में जहां
परंपरागत ढंग से
रावण के पुतलों
को भगवान राम
ने तीर चलाकर
आग लगाई वहीं
असत्य पर सत्य
की जीत यानि
दशहरे के पावन
पर्व पर मॉडल
टाउन 2 की श्री
रामलीला कमेटी ने एक
विशाल दशहरे का
आयोजन किया जिसमें
रावण, मेघनाद व
पुंभकरण के विशाल
पुतले का दहन
किया गया।पुतले के दहन
से पहले शानदार
आतिशबाजी का आयोजन
किया गया। मॉडल
टाउन क्लब की
अध्यक्ष व समाज
सेविका तथा श्री
रामलीला कमेटी की मुख्य
संरक्षक सीमा निगम
ने तीर चलाकर
रावण के पुतले
में आग लगाने
के साथ यह
संदेश भी दिया
कि अब रावण
को जलाने के
लिए महिला सशस्त
हो चुकी हैं।
उन द्वारा चलाए
गए तीर से
पुतला धूं-धूं
कर जल उठा।
इस अवसर पर
रामलीला के चेयरमैन
कृष लाल अरोड़ा,
उपप्रधान अजय निगम
तथा वाइस चांसलर
निर्भर नरूला ने कहा
कि रावण का
दहन एक सच्चे
इंसान के हाथों
होना चाहिए, इसलिए
हमने सीमा निगम
को आमंत्रित किया
क्योंकि वह कई
वर्षों से समाज
सेवा से जुड़ी
हुई हैं ।
इस सामग्री को साझा करें :
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है