AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

रेलवे की अप्रैल-सितंबर, 2013 तक माल ढुलाई से आय में 8.96 प्रतिशत की वृद्धि



रेलवे ने एक अप्रैल से 30 सितंबर, 2013 तक माल की ढुलाई से 43457.78 करोड़ रु. की आय अर्जित की जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आय 39882.99 करोड़ थी। इस तरह इस वर्ष आय में 8.96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। रेलवे ने अप्रैल से सितंबर, 2013 के बीच 511.00 मिलियन टन माल की ढुलाई की जबकि पिछले वर्ष यह मात्रा 481.35 मिलियन टन थी इस तरह इसमें 6.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सितंबर, 2013 में माल की ढुलाई से प्राप्त 6992.18 करोड़ रु. की कुल आय में से 2868.06 करोड़ रु. 39.75 मिलियन टन कोयले की ढुलाई से प्राप्त हुये। 736.80 करोड़ रु. 9.97 मिलियन टन लौह अयस्क (निर्यात, स्टील प्लांट और अन्य घरेलु उपयोग के लिए) की ढुलाई से मिले। 654.89 करोड़ रु. 9.14 मिलियन टन सीमेंट की ढुलाई से प्राप्त हुये। 574.44 करोड़ रु. 4.38 मिलियन टन खाद्यानों की ढुलाई से अर्जित किये गये। 382.33 करोड़ रु. 3.19 मिलियन टन पैट्रोल और लुब्रीकेंट की ढुलाई से प्राप्त हुये। 435.90 करोड़ रु. 3.17 मिलियन टन (स्टील प्लांटों और अन्य स्थलों से भेजे गये) तैयार स्टील और कच्चे लोहे प्राप्त हुये । 418.40 करोड़ रु. 4.47 मिलियन टन उर्वरक की ढुलाई से मिले। 124.21 करोड़ रु. 1.41 मिलियन टन स्टील प्लांटो के लिए ( लौह अयस्क को छोड़कर) कच्चे सामग्री की ढुलाई से प्राप्त हुये। 345.24 करोड़ रु. 3.41 मिलियन टन (माल की ढुलाई द्वारा) कंटेनर सेवा से और 451.91 करोड़ रु. 5.97 मिलियन टन अन्य उत्पादों की ढुलाई से प्राप्त हुये।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है