| देश में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या अगस्त, 2013 में बढ़कर 90.618 करोड़ पर पहुंच गयी। इसके साथ ही दूर संचार घनत्व अगस्त, 2013 में बढ़कर 73.60 पर पहुंच गया जबकि जुलाई 2013 में यह 73.54 प्रतिशत था। ट्राई द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में दूर संचार ग्राहकों की संख्या में अगस्त 2013 के अंत में जुलाई के मुकाबले थोड़ी कमी आई और यह 54.892 करोड़ से घट कर 54.890 करोड़ रह गयी। इसी अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों की संख्या 35.554 करोड़ से बढ़ कर 35.727 करोड़ पर पहुंच गयी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहक संख्या में वृद्धि क्रमश: 0.003 प्रतिशत और 0.49 प्रतिशत रही। |
Home
» समाचार
» अगस्त के अंत में देश में समग्र दूर संचार घनत्व बढ़ कर 73.60 पर पहुंच गया जबकि जुलाई 2013 में यह 73.54 प्रतिशत था
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है