| सेवा प्रदाताओं से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2013 के अंत में कुल वायरलेस ग्राहक आधार में वीएलआर ग्राहकों का अनुपात बढ़कर करीब 83.94 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जुलाई 2013 में यह आंकड़ा 83.60 प्रतिशत था। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी अद्यतन (31 अगस्त, 2013) दूरसंचार ग्राहक आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 87.672 करोड़ वायरलेस ग्राहकों में से अगस्त 2013 महीने में पीक वीएलआर तारीख को 73.588 करोड़ वायरलेस ग्राहक सक्रिय थे। सेवा प्रदाता वार आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा ग्राहक आइडिया के थे जो 97.80 प्रतिशत दर्ज हुए। इसके बाद वोड़ा फोन (95.94 प्रतिशत) और भारती (95.05 प्रतिशत) का स्थान था। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वीएलआर ग्राहक थे, जो 89.82 प्रतिशत दर्ज हुए। इसके बाद असम (88.45 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (88.02 प्रतिशत) का स्थान रहा। सबसे कम ग्राहक तमिलनाडु (चेन्नई सहित) में रहे जहां केवल 73.47 प्रतिशत ग्राहक थे। |
Home
» समाचार
» वीएलआर - विजिटर लोकेशन रजिस्टर दूरसंचार ग्राहकों का अनुपात अगस्त में बढ़कर 83.94 प्रतिशत पर पहुंचा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है