सिंगापुर यहां बसे भारतीय कारोबारी समुदाय ने शहर में भारतीय व्यवसायियों और उद्यमियों द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य के लिये उन्हें सम्मानित किया। जिन प्रमुख कारोबारियों को सम्मानित किया गया उनमें शहर के प्रमुख व्यवसायी जे वाई पिल्लई और पुंजलॉयड समूह शामिल हैं।
पिल्लई एक सेवानिवृत्त नौकरशाह हैं और इस समय टाइगर एयरवेज के चेयरमैन हैं। सिंगापुर के राष्ट्रपति टोनी टान ने उन्हें सिंगापुर भारतीय कारोबारी समुदाय की ओर से एसआईसीसीआई-डीबीएस पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसआईसीसीआई-डीबीएस के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा, ``टाइगर एयरवेज सिंगापुर के पर्यटकों के लिए भारत के विभिन्न गंतव्यों तक आसानी से आवाजाही के वास्ते किफायती उड़ान सेवाएं देने के लिए स्पाइसजेट और इंडिगो से बातचीत कर रही है।
''पुंजलॉयड ने यह एसआईसीसीआई-डीबीएस सम्मान ढांचागत परियोजनाओं में उनके चुनौतीपूर्ण तकनीकी निष्पादन के लिए प्रदान किया। सिंगापुर स्थित अनुषंगी कंपनी के सहयोग से उन्होंने यह कार्य किया।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है