AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

राष्‍ट्रमंडल चुनाव अधिकारियों का भारत के चुनाव आयोग द्वारा प्रशिक्षण

 

23 राष्‍ट्रमंडल देशों (जिसमें भारत से दो) के 24 चुनाव अधिकारियों के एक दल ने लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन के भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍थान (आईआईडीईएम) में प्रशिक्षण शुरू किया। यह संस्‍थान भारत के चुनाव आयोग का प्रशिक्षण केन्‍द्र है। 

‘चुनाव प्रबंधन – प्रौद्योगिकी की भूमिका’ नामक एक विशेष 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 21 से 26 अक्‍टूबर 2013 के बीच 24 जूनियर चुनाव अधिकारियों के लिए किया गया है। यह एक अभिनव प्रयास है, जिसकी सोच तथा कार्यान्‍वयन राष्‍ट्रमंडल सचिवालय तथा औसएड की सहायता से की जा रही है। औसएड वित्‍तीय सहायता भी दे रही है। भारत का चुनाव आयोग राष्‍ट्रमंडल चुनाव नेटवर्क की स्‍टीयरिंग कमेटी का भी सदस्‍य है। 

उद्घाटन समारोह में राष्‍ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए भारत के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त श्री वी एस सम्‍पत ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग के लिए यह गर्व का विषय है कि राष्‍ट्रमंडल चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन के भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍थान में हो रहा है। इस अवसर पर राष्‍ट्रमंडल चुनाव नेटवर्क के अंतरिम सलाहकार श्री एंड्रयूज, भारत में ऑस्‍ट्रेलिया के उप उच्‍चायुक्‍त तथा दूसरे राष्‍ट्रमंडल देशों के राजदूत भी मौजूद थे। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है