केन्द्रीय वित्त
मंत्री श्री पी.
चिदंबरम ने मौलाना
अबुल कलाम आजाद
की 125वीं जन्मशती के
अवसर पर आज
यहां आयोजित एक
समारोह में बीस
रुपये का स्मारक सिक्का और
पाँच रुपये का
प्रचलन में आने
वाला सिक्का
जारी किया। इस
अवसर पर अन्य लोगों
के अलावा अल्पसंख्यक मामलों
के मंत्री श्री
के. रहमान खान,
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
के अध्यक्ष
श्री वजाहत हबीबुल्लाह, वित्त मंत्रालय
के आर्थिक मामलों
के विभाग में
सचिव डॉ. अरविंद
मायाराम, सांसद और वित्त मंत्रालय
के अन्य
वरिष्ठ अधिकारी
मौजूद थे। मौलाना
आजाद भारत के
प्रमुख स्वाधीनता
सेनानियों में से
एक थे, जिन्होंने अविभाजित भारत
के लिए काम
किया। उन्होंने
मुस्लिम लीग की
दो राष्ट्रों
के सिद्धांत का
विरोध किया और
वे हिंदू-मुस्लिम
एकता के पक्षधर
थे। वे भारत
के पहले शिक्षा
मंत्री थे। उन्हें 1992 में देश
का सर्वोच्च
नागरिक सम्मान
भारत रत्न
मरणोपरांत दिया गया
था।
Home
» नेशनल समाचार
» मौलाना अबुल कलाम आजाद की 125वीं जन्मशती के अवसर पर बीस रुपये का सिक्का और जारी किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है