AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

उपराष्‍ट्रपति ने ‘’मोमेन्‍टस टाइम्‍स’’ का विमोचन किया



उपराष्ट्रपति श्री एम.हामिद अंसारी ने आज यहां आयोजित एक समारोह में टाइम् ऑफ इंडिया के 175 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष् पर ‘’मोमेन्टस टाइम्’’ शीर्षक से एक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पुस्तक एक उमदा संग्रह है। इसमें इतिहास के चुने हुए हिस्सों की तीक्ष् झलक है तथा इसमें लाभदायक पठन सामग्री है। उन्होंने इस बेशकीमती प्रयास के लिए टाइम् ऑफ इंडिया को बधाई दी। 
उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर टाइम् ऑफ इंडिया ग्रुप की टीम के साथ बातचीत की।

पुस्तक में टाइम् ऑफ इंडिया की नजरों में 1838 से लेकर अब तक की 175 युगांतरकारी घटनाओं को शामिल किया गया है। इसमें शामिल पुरानी घटनाएं अचम्भे में डाल देती है और पता चलता है कि इतने वर्षो में हमारे देश में कितने प्रभावशाली तरीकें से बदलाव आया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है