उपभोक्ता मामलों और खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 6 नवम्बर 2013 से 13 नवम्बर 2013 के दौरान देश भर में दालों की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। मंत्रालय का मूल्य निगरानी प्रकोष्ठ 55 बाजार केन्द्रों में 22 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की नियमित निगरानी करता है।
इस अवधि के दौरान तीन केन्द्रों में चने की दाल की कीमतों में गिरावट आई, जबकि अधिकतर केन्द्रों में अरहर, उड़द और मूंग की दाल की कीमतें स्थिर रहीं।
उपभोक्ता मामलों का विभाग 22 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की नियमित निगरानी करता है ताकि कीमतों में नियंत्रण बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई की जा सके। इन वस्तुओं में चावल, गेंहू, आटा, चने की दाल, अरहर दाल, उड़द की दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, चीनी, गुड़, मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, वनस्पति, सूरजमुखी का तेल, सोया तेल, चाय, दूध, आलू, प्याज और नमक शामिल हैं। मूल्य संबंधी आंकड़े सम्बद्ध राज्य सरकारों के नागरिक आपूर्ति विभागों से नियमित तौर पर एकत्र किए जाते हैं।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है