AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के स्मृति समारोहों का समापन




स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के साल भर चले समारोह आज औपचारिक रूप से संपन्न हो गए। इस अवसर पर भारत में विभिन्न स्थानों पर आज समारोह आयोजित किए गए। इस तरह की गतिविधियां एक और वर्ष तक भी चलती रहने की उम्मीद है। 

मुख्य समापन समारोह नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर प्रधानमंत्री डॉ. मनमाहेन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, रक्षा मंत्री श्री ए. के. एंटनी, संस्कृति मंत्री श्रीमती चंद्रेश कुमारी कटोच और कई अन्य पदाधिकारी भी इस समारोह में उपस्थित हुए। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों को स्वामी विवेकानंद से सहनशीलता, सभी धर्मों का आदर और जनता एवं देश के विकास के लिए सपर्मण सीखना चाहिए। उन्होंने देशवासियों से नए विचारों, नए अवसरों और नई चुनौतियों का सामना करने का भी अनुरोध किया। 

यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि हमारे अनेक नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा ली। श्रीमती गांधी ने कहा कि वे स्त्री-पुरुष समानता में विश्वास करते थे। 

संस्कृति मंत्री श्रीमती चंद्रेश कुमारी कटोच ने कहा कि वर्ष भर के दौरान 253 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के 54 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और वे कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है