| प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि संक्रांति का पर्व वर्ष के दौरान परम्परागत खुशहाली की शुरूआत का संकेत देता है। लोहड़ी और पोंगल फसल कटाई के त्यौहार हैं जो अर्थव्यवस्था में किसानों के योगदान और हमारे परम्परागत लोकाचार, संस्कृति और खुशहाली के प्रतीक हैं। डॉ. मनमोहन सिंह ने कामना व्यक्त की कि ये त्यौहार लोगों के जीवन में प्रसन्नता और समृद्धि लेकर आएं। |
Home
» नेशनल समाचार
» प्रधानमंत्री ने लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है