AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कोहरे के मौसम में रेल संचालन में सुरक्षा बढ़ाने के उपाय



कोहरे के मौसम में रेल संचालन में सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे और उत्तरी रेलवे में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग वाले इलाकों में कोहरा शुरु होने से पहले ही 2 स्टेशनों के बीच संशोधित स्वचालित सिग्नल लगाने का कार्य पूरे कर दिये गये हैं।

रेलगाड़ी के ड्राइवर के लिए स्वचालित रेल सुरक्षा प्रणाली बहुत महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता है, ताकि घने कोहरे वाले मौसम में रेलगाड़ी की गति को नियंत्रण में रखा जा सके। 3330 किलोमीटर लम्बे स्वचालित सिग्नलों वाले खण्डों में रेल सुरक्षा प्रणाली की व्यवस्था करने के कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इनमें उत्तरी रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के वे खण्ड भी शामिल हैं, जहां अधिक कोहरा बनता है।

सिग्नल प्रणालियों के बारे में सर्दी के मौसम से सम्बंधित चेतावनियों के निर्देश सभी क्षेत्रीय रेलों के लिए पहले ही जारी किये जा चुके हैं, ताकि कोहरे की स्थिति में रेल संचालन में सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था बनी रहे। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है