AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

हरियाणा में कम्‍युनिटी रेडियो पर उपभोक्‍ता हेल्‍पलाइन की होगी शुरूआत





भारत की पहली रेडियो आधारित उपभोक्‍ता हेल्‍पलाइन हरियाणा के मेवात इलाके के नूह में शुरू की जाएगी। भारत सरकार के उपभोक्‍ता मामलों के सचिव श्री पंकज अग्रवाल 15 जनवरी को इसकी विधिवत शुरूआत करेंगे। इस हेल्‍पलाइन का प्रबंध मेवात आधारित कम्‍युनिटी रेडियो स्‍टेशन रेडियो मेवात करेगा।  
कम्‍युनिटी रेडियो की यह कंज्‍यूमर हेल्‍पलाइन एक समुदाय के उपभोक्‍ताओं में जागरूकता पैदा करने की  एक नई कोशिश होगी। लोग इस हेल्‍पलाइन पर रेडियो रिपोर्टर से बातचीत करके अपना संदेश छोड़ देंगे। इसके बाद यह रेडियो स्‍टेशन जरूरी कागजात तैयार करेगा जिसे संबद्ध एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। संदेश देने के लिए लोग 8685904904 पर फोन कर सकेंगे अथवा खुद रेडियो स्टेशन आकर संदेश दे सकते हैं।  
इस रेडियो स्‍टेशन पर 30 मिनट का एक स्‍लॉट उपभोक्‍ता अधिकारों पर कार्यक्रम प्रस्‍तुत करने के लिए दिया जाएगा। इसमें जिन विषयों पर खास ध्‍यान दिया जाएगा वह हैं-दवाएं, बिना बिल दिए माल बेचना और भ्रामक विज्ञापन आदि। इन विषयों पर जागृति आने से राज्‍य और उपभोक्‍ताओं को फायदा होगा और चीजों की मांग बढ़ेगी।  

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है