AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

शांति, सेवा और न्याय के स्लोगन के नागरिकों और पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने का प्रयास



नई दिल्ली। नई दिल्ली जिला पुलिस ने नागरिकों और पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने का प्रयास करते हुए बल के नए स्लोगन शांति, सेवा और न्याय के अनुरूप नेबरहुड वॉच स्कीम शुरू की है। इससे एक ओर जहां स्थानीय लोगों की सुरक्षा में वृद्धि होगी वहीं अपराधों को कम करने में भी मदद मिलेगी। फिलहाल यह स्कीम पंडारा पार्प और रेलवे कॉलोनी में शुरू की जा रही है। आगे चलकर इसका विस्तार पूरे जिले में किया जाएगा। नई दिल्ली जिले के डीसीपी एसवीएस त्यागी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बैठक में ज्वाइंट सीपी एमके मीणा, एसपी कनॉट प्लेस और तिलक मार्ग के बाराखम्बा के थानाध्यक्ष के साथ-साथ बड़ी संख्या में आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे। इस दौरान उन्हें बताया गया कि नेबरहुड वॉच स्कीम की सहायता से चोरी, सेंधमारी और स्नैचिंग जैसे अपराधों का मुकाबला करने में सहायता मिलेगी। इस बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए और आपसी तालमेल को पुख्ता करने के लिए नियमित रूप से पुलिस और नागरिकों के बीच बैठक के आयोजन कर फैसला किया गया। इस स्कीम के चलते स्थानीय निवासी अवांछित गतिविधियों को रोकने और किरायेदारों के सत्यापन में भी पुलिस की मदद कर सकेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि नौकरों, किरायेदारों और हॉकरों के सत्यापन के लिए हर शनिवार दोपहर 11 से 12 बजे तक अभियान चलाया जाएगा और सभी आरडब्ल्यू और नेबरहुड वॉच स्कीम के सदस्य इसमें पुलिस की मदद करेंगे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है