AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मधुमेह के रोगियों के लिए एक अच्छी खबर है



नई दिल्ली। मधुमेह के रोगियों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने आज मधुमेह की जांच के मकसद से पांच रुपए की कीमत वाली देश में निर्मित स्ट्रिप और 500-800 रुपए की कीमत वाले ग्लूकोमीटर उतारे।स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ``आने वाले समय में, ये देश में मधुमेह का शुरूआती चरण में ही पता लगाने के कार्यक्रम में मदद करेंगे। देश में ही बनाए गए ये उपकरण और स्ट्रिप मधुमेह की जांच और इसका पता लगाने की प्रक्रिया को आसान और सस्ती बनाएंगे।।''
उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के आने से मधुमेह के खिलाफ लड़ाई में भारत को आत्म निर्भर बनाने के सफर की शुरूआत हो गयी है।  वर्तमान में मधुमेह की जांच करने वाली आयातित पट्टियों की कीमत 35 रुपए और ग्लूकोमीटर की कीमत 2,500 रुपए और उससे अधिक है।
भारत ने आज लगातार तीसरे साल अपने आप को पोलियो मुक्त देश आज घोषित किया और तीन साल से इस बीमारी का एक भी मामला नहीं मिलने को `ऐतिहासिक उपलब्धि' करार दिया। आजाद ने कहा, ``देश के लिए यह गर्व की बात है कि तीन साल से पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
यह भारत की ऐतिहासिक और बड़ी उपलब्धियों में से एक है जो उसने सघन एवं सतत टीकाकरण के माध्यम से हासिल की है।'' उन्होंने कहा, ``वर्ष 2009 में दुनिया भर में पोलियो के जितने मामले सामने आए थे उनमें से आधे भारत से थे। स़े चार साल में हम भयानक बीमारी का उन्मूलन करने में कामयाब हुए हैं। ''  उन्होंने कहा कि 36 महीने पहले इस रोग का अंतिम मामला 13 जनवरी, 2011 को आया था जब पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में दो साल की बच्ची पोलियो की चपेट में गयी थी। पोलियो के वर्ष 2009 में 741, वर्ष 2010 में 42 और 2011 में एक मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह अब कैंसर, मधुमेह और हृदयसंबंधी बीमारियों पर ध्यान देने जा रहे हैं।               



निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है