AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

एक्जिट पोल के परिणामों में आम आदमी पार्टी (आप) को 31 सीटों से लेकर 53 सीटें के आसार



07/02/2015   

नई दिल्ली, 7 फरवरी ( सुनील जैन,वीएनआई)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान समाप्त होने के बाद आए लगभग सभी एक्जिट पोल के परिणामों में आम आदमी पार्टी (आप) को 31 सीटों से लेकर 53 सीटें तक प्राप्त होने के अनुमान जाहिर किए गए हैं। इन तमाम एक्जिट पोल के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी में आप की सरकार बनने की प्रबल संभावना दिख रही है।
एबीपी-नील्सन के सर्वे में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 39 सीटें और भाजपा को 28 सीटें दी गई हैं।
किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 70 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 36 सीटों की आवश्यकता होगी।
टाइम्स नाउ- सी-वोटर के सर्वेक्षण में कहा गया है कि आप 31-39 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा को 27-35 सीटें मिल सकती हैं। 
इंडिया टुडे-सिसरो पोल ने आप को 35-43 सीटें दी हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 23-29 सीटें।
एनडीटीवी के सर्वे में कहा गया है कि आप 38 सीटें जीत सकती है, जबकि भाजपा को 29 सीटें मिल सकती हैं।
एक्सिस-एपीएम पोल में हालांकि आप को 53 सीटें और भाजपा को 17 सीटें दी गई हैं।
सभी सर्वेक्षणों में कांग्रेस को तीसरे स्थान पर रखा गया है और उसे शून्य से लेकर अधिकतम चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
टुडेज चाणक्य एक्जिट पोल में पार्टियों को प्राप्त होने वाली सीटें साफ तौर पर नहीं बताई गई हैं, लेकिन सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल को 53 प्रतिशत अंक दिया गया है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और भाजपा को प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माना गया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है