ABSLM 18/02/2015
नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ आई आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पिछली बार की तरह एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इसकी जानकारी आप आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट करके दी।
आप के नेता संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन हेल्प लाइन 011-27357169, कृपया इसे औरों को भी बताएं। भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक चलेगा।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 49 दिन की सरकार में भी एंटी करप्शन हेल्प लाइन नंबर जारी किया था। इस नंबर की मदद से घूस मांगने वाले अधिकारियों के खिलाफ कैसे स्टिंग करना है, इसकी जानकारी फोन करने वालों को बताई थी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है