सिरसा, 27 मार्च।
जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त श्री निखिल गजराज ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को स्वच्छ व शुद्ध बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की योजना National Electoral Rolls Purification and Authentication Program (NERPAP) का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का शुभारंभ का लक्ष्य आधार कार्ड और वोटर कार्ड को आपस में जोडऩा है। उन्होंने बताया कि घर बैठे आप 51969 पर SMS ECILINK Space <Voter Card No.> Space <Aadhaar No.> भेज कर तथा www.nvsp.in पर जाकर अपना आधार कार्ड फीड कर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि
www.nvsp.in इसी साईट पर आप वोट शुद्धिकरण, स्थानांतरण के लिए ऑनलाईन फार्म तथा मतदाता सूची में अपना नाम व अन्य विवरण भी सर्च कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 12 अप्रैल 2015 को अपने-अपने पोलिंग बूथ पर आयोजित विशेष कैंप में जाकर अपना -अपना आधार कार्ड व वोटर कार्ड की फोटो प्रति बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए आप राज्य के टॉल फ्री नम्बर 1950 पर भी कॉल कर सकते हैं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है