AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित गांव गुडिय़ाखेड़ा के कार्याे की प्रगति की समीक्षा

सिरसा, 27 मार्च। 

सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित गांव गुडिय़ाखेड़ा के कार्याे की प्रगति की समीक्षा के लिए एसडीएम श्री परमजीत सिंह चहल की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में समपन्न हुई। इस बैठक में एसडीएम श्री परमजीत सिंह चहल ने अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की। श्री चहल ने समीक्षा करने के उपरांत बताया कि आगामी 30 मार्च को सिरसा के सांसद पुन: गुडिय़ाखेड़ा में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे। एसडीएम ने गांववासियों द्वारा बस की सुविधा उपलब्ध करवाने के बारे में बताया कि महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा व आरटीए की एक बैठक हुई थी। इसके पश्चात हरियाणा राज्य परिवहन की बस सुविधा में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन दो निजी बसें भी इस रूट पर चल रही है। इन बसों के समय पर चलने की निगरानी के लिए तीन सरकारी कर्मचारियों की एक कमेटी गठित की गई है। जिसमें एक स्थानीय पटवारी, एक स्कूल अध्यापक तथा एक अन्य विभाग के कर्मचारी शामिल किये गए हैं। यह कमेटी बस के समय पर आने या न आने की रिपोर्ट देगी। उन्होंने बताया कि गांव में बीपीएल राशन वितरण व बीपीएल परिवारों के गैस कनेक्शन से सम्बंधित समस्याओं का समाधान 30 मार्च से पहले कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नायब तहसीलदार चौपटा व सम्बंधित पटवारी को गांव में विशेष गिरदावरी करने के आदेश पहले से भी दिये हुए हैं तथा पटवारी ने मौके पर जाकर गिरदावरी की है। यदि किसी की गिरदावरी सम्बंधी समस्या और है तो वे नायब तहसीलदार चौपटा से सम्पर्क कर सकते हैं। आधार कार्ड से सम्बंधित समस्याओं के बारे में श्री चहल ने बताया कि गांव में लगभग 5 हजार के करीब आधार कार्ड बनाए जाने हैं। जिसमे से अधिकतर बने हुए हैं तथा जिन व्यक्तियों के नहीं बने हैं उनके लिए दोबारा आधार कार्ड की मशीन लगवा दी जाएगी। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं वे तुरन्त आधार कार्ड बनवाएं। पैंशन सम्बंधी मामलों के बारे में उन्होंने बताया कि 30 मार्च को प्रात: 10 बजे पंचायत घर गुडिय़ाखेड़ा में पूरी टीम के साथ समाज कल्याण अधिकारी सभी प्रकार की पैंशनों के फार्म भरने के लिए आएंगे और मौके पर फार्म भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त गांव में 320 वृद्धों, 33 निशक्तजनों, 114 विधवाओं, 24 निराश्रित बच्चों को तथा 4 लाभपात्रों को लाडली सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत लाभ दिया जा रहा है। गांव में कुल 496 लाभपात्रों को फरवरी माह के दौरान 5 लाख 87 हजार 200 रुपये की राशि प्रदान की गई थी। बिजली की समस्या के बारे में एसडीएम ने बताया कि बिजली आपूर्ति के लिए 11 घंटे का शैड्यूल बना हुआ है लेकिन माधोसिंघाना बिजली घर से गुडिय़ा खेड़ा के लिए स्वतंत्र लाईन लगाने हेतू प्रस्ताव भेजा गया है तथा सांसद निधि से खर्च की मांग की है। पैसा उपलब्ध होने के उपरांत लाईन जोड़ दी जाएगी और गांव को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके अतिरिक्त नजदीकी गांव बकरियांवाली में 33 केवी का बिजलीघर बनाए जाने का प्रस्ताव है, इसके बनने से भी बिजली व्यवस्था सुदृढ होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में उन्होंने बताया कि गुडिय़ाखेड़ा गांव में 5 हजार हैल्थकार्ड बनाए गए हैं। विभाग द्वारा प्रतिदिन 20 से 25 हैल्थ कार्ड वितरित किये जाएंगे। पेयजल आपूर्ति के बारे में उन्होंने बताया कि विभाग ने सरकार को एक करोड़ 17 लाख 45 हजार रुपये का ऐस्टीमेट भेजा गया है जिसमें नया टैंक बनाने पुराने दो टैंकों को ऊंचा उठाने का कार्य किया जाएगा तथा लोगों को 70 लीटर पानी प्रतिदिन प्रति व्यक्ति मिलेगा। इसके अतिरिक्त विभाग के पास फ्लोटिंग आर्म आ गए हैं एक सप्ताह के अन्दर-अन्दर फ्लोटिंग आर्म लगा दिये जाएंगे और लोगो को स्वच्छ पानी उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। एसडीएम ने बताया कि आगामी 4 अप्रैल को गांव गुडिय़ाखेड़ा में पशुओं के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुुरू किया जाएगा तथा गांव में सभी पशुओं में फैलने वाली बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे।
    इस अवसर पर डीडीपीओ श्री संजीव कुमार गोयल, जिला संयोजक श्री सुरेन्द्र आर्य, सरपंच श्रीमती पूनम गोदारा, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज श्री धर्मबीर सिंह, एसडीओ पंचायती राज श्री अमर सिंह, उप कृषि निदेशक श्री वजीर सिंह, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग श्री मदन लाल सुखीजा, उप सिविल सर्जन डा. विरेश भूषण, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग श्री आरके शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है