सिरसा, 27 मार्च।
ऑटो मार्केट का समग्र विकास करवाएंगे तथा पहले हुए घपलों की जांच करवाई जाएगी। यह बात ऑटो मार्केट एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान विजय कुमार बठला ने नियुक्ति के बाद ऑटो व्यवसायियों व मिस्त्रियों को संबोधित करते हुए कही। श्री बठला ने कहा कि पुरानी कार्यकारिणी की विकास की मंशा न होने के कारण ऑटो मार्केट का विकास नहीं हो सका और न ही मिस्त्री भाईयों को 243 दुकानों की अलॉटमेंट हुई।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से मनोहर लाल जैन, विजय अरोड़ा व मिस्त्री हरिचंद को संरक्षक, महेंद्र सेठी को उपप्रधान, हरिश सोनी को सचिव, राजकुमार व रमेश कम्बोज को कोषाध्यक्ष, नरायण सिंह मान को सहसचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अनेक सदस्यों ने पूर्व कार्यकारिणी पर ऑटो मार्केट की उपेक्षा व स्वहीत को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकारिणी की नीयत और नीति अच्छी होती तो 30 वर्षों तक ऑटो मार्केट का विकास अधर में ना लटका रहता। नवनियुक्त सचिव हरिश सोनी ने कहा कि ऑटो व्यवसाय से जुड़ा कोई भी व्यक्ति एसोसिएशन का सदस्य बन सकता है। श्री सोनी ने कहा कि एसोसिएशन शीघ्र ही सभी सदस्यों का एक-एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी करवाएगी।
नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा से मुलाकात की। गोबिंद कांडा ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट का विकास अब तेजी से होगा तथा पूर्व गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा द्वारा जो 243 दुकानों का निर्माण कार्य आरंभ करवाया गया था, उनको भी पात्र लोगों में आवंटित कर दिया जाएगा। कांडा ने कहा कि जैसे ही ऑटो मार्केट विकसित हो जाएगी शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
इस अवसर पर राकेश कुमार खन्ना, राजकुमार सोनी (पप्पू), जगदीश यादव, हरस्वरुप सोढ़ी, जरनैल सिंह, औमप्रकाश, कृष्ण खारिया, पृथ्वी सिंह, गुरदेव सिंह, कृपाल सिंह, राम दास बजाज, पार्षद अंगे्ज बठला, नरेश सैनी, कमल शर्मा, हनुमान स्वामी, प्रताप सिंह, मोती राम मिस्त्री, नीतिन शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है