सिरसा, 27 मार्च।
सेव द चिल्ड्रन व चाईल्ड सरवाईवल इंडिया के द्वारा चलाए जा रहे अभियान 'हाँ बच्चों के हैं अधिकार के तहत वीडियो वैन आज बड़ागुढ़ा ब्लॉक के गांव खाई शेरगढ़ में पहुंची। कार्यक्रम का स्वागत गांव के सरपंच श्री जगदीश ने किया। वीडियो वैन के द्वारा बाल अधिकारों से सम्बंधित कई जन जागरूकता के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नाटक मंडली द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई तथा इसके उपरांत बच्चों तथा व्यस्कों के बीच प्रश्रोतरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसके बाद वीडियो वैन ने गांव भागसर व खुईयां नेपालपुर में भी पहुंच कर लोगों को जागरूक किया।
तदोपरांत 'अमु और अमनÓ नाम की लघु वृतचित्र गांववालों को दिखाई गई। इस वृतचित्र के द्वारा बाल विवाह न करने तथा किसी भी प्रकार से बाल शोषण को रोकने संबधी संदेश दिए गये। इस कार्यक्रम के तहत 'चार विचार-चार अधिकार नामक खेल प्रतियोगिता बच्चों के साथ खेली गई। जिसमें शिक्षा, सुरक्षा, समानता और सम्मान की स्वीकारोक्ति दर्शायी गई। सभी प्रकार के प्रतिभागीयों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में सेव द चिल्ड्रन के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेन्द्र कुमार ने गांववासियों को सम्बोधित करते हुए बाल अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतू ग्राम स्तरीय बाल सुरक्षा समिति के महत्व तथा योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह अभियान बड़ागुढा तथा डबवाली के 95 गांवों चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में क्लस्टर कोर्डिनेटर श्री अनिल तथा विकास कार्यकर्ता श्री प्रमोद एवं अरविन्द ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है