AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

खेल के गलियारे से



Date: 08/04/2015    Time: 09:41:32 AM            

नई दिल्ली, 08 अप्रैल, (वीएनआई)
1. आईपीएल के आठवें संस्करण में आज से टूर्नामेंट के मुकाबले शुरू हो रहे है, टूर्नामेंट का पहला मुक़ाबला गत चैंपियन कोलकाता नाईटराइडर्स और मुंबई इंडियन के बीच कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जायेगा।
2. आईपीएल 8 में इस बार कमेंट्री टीम में चार पूर्व महिला क्रिकेट खिलाडी भी कमेंट्री करी नज़र आएंगी, जिनमे अंजुम चोपड़ा, ईशा गुहा, लीजा स्थालेकर और मेलने जोंस शामिल है। इस साल कुल 26 कमेंट्रेटर आईपीएल का आँखों देखा हाल बताएँगे।
3. सैयद मुस्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में कल खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात ने पंजाब को दो विकेट से हराकर टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम किया।
4. पाकिस्तान के बल्लेबाज़ शोएब मक़सूद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टी-20 और एकदिवसीय मैचों से चोट के कारण बहार हो गए है।
5. अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में आज भारतीय टीम अपने तीसरे मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ पहली जीत के लिए मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम अभी तक अपने खेले दो मैच में एक ड्रा और एक हार दर्ज़ कर चुकी है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है