Date: 08/04/2015
नई दिल्ली, 8 अप्रैल । देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग ने दोपहर बाद हल्के बादल छाने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह के समय वातावरण में हल्की धुंध थी। दोपहर बाद आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।"
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 65 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। कुछ इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई।
इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 30.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 19.2 डिग्री सेल्सियस के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है